झांसी लिंक एक्सप्रेसवे को बुंदेलखंड की सड़क संपर्क व्यवस्था बदलने वाली प्रमुख परियोजनाओं में गिना जा रहा है। यह करीब 106.3 किलोमीटर लंबा होगा।
छह लेन वाला यह एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड मार्ग झांसी को सीधे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से मिलाएगा। इसकी शुरुआत जालौन में फूलपुरा के पास से होगी और यह झांसी के अंबाबाई क्षेत्र तक पहुंचेगा।



टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।