13 अक्टूबर, 2026  |  09:06 IST
Jila Nazar
मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं 2027 परीक्षा की तारीख का एलान

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा 2027 की तारीखों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। परीक्षाएं 5 फरवरी 2027 से शुरू होकर 24 फरवरी 2027 तक…

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 18 बार पढ़ा गया
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं 2027 परीक्षा की तारीख का एलान

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा 2027 की तारीखों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। परीक्षाएं 5 फरवरी 2027 से शुरू होकर 24 फरवरी 2027 तक आयोजित की जाएंगी। यह परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी। पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी।

5 फरवरी को परीक्षा की शुरुआत होगी। इस दिन पहली पाली में कक्षा 10वीं की हिंदी की परीक्षा और दूसरी पाली में कक्षा 12वीं की हिंदी की परीक्षा ली जाएगी। इसके बाद अन्य विषयों की परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चलेंगी। 24 फरवरी को अंतिम परीक्षा संपन्न होगी।

बोर्ड ने छात्रों से कहा है कि वे समय से तैयारी शुरू करें और परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचें। परीक्षा पैटर्न और अन्य दिशानिर्देशों की विस्तृत जानकारी जल्द ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। छात्र और अभिभावक नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें।

यह खबर शेयर करें
jilanazar.com
jilanazar.com · सम्पादकीय डेस्क jilanazar.com की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।