26 नवंबर, 2026  |  04:56 IST
Jila Nazar
गुरुवार, 26 नवंबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450

विश्व धरोहर सप्ताह: 19 नवंबर को ताजमहल समेत आगरा के सभी स्मारकों में मिलेगी मुफ्त एंट्री, टिकट विंडो रहेंगी बंद

ऐतिहासिक स्मारकों का दीदार करने के इच्छुक पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है।

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 24 बार पढ़ा गया
विश्व धरोहर सप्ताह: 19 नवंबर को ताजमहल समेत आगरा के सभी स्मारकों में मिलेगी मुफ्त एंट्री, टिकट विंडो रहेंगी बंद

आगरा। ऐतिहासिक स्मारकों का दीदार करने के इच्छुक पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है। विश्व धरोहर सप्ताह के शुभारंभ पर 19 नवंबर को ताजमहल, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी समेत आगरा के सभी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) संरक्षित स्मारकों में देशी और विदेशी पर्यटकों को मुफ्त प्रवेश मिलेगा। हालांकि, ताजमहल के मुख्य मकबरे का दीदार करने के लिए पर्यटकों को 200 रुपये का टिकट लेना अनिवार्य होगा।

एएसआई मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, 19 नवंबर को देशभर के केंद्रीय संरक्षित स्मारकों और पुरातात्विक स्थलों पर प्रवेश निशुल्क रहेगा। इस दिन आगरा के सभी संबंधित स्मारकों की टिकट खिड़कियां बंद रहेंगी और पर्यटकों को सामान्य प्रवेश के लिए टिकट नहीं खरीदना होगा।

विज्ञापन
WhatsApp
WhatsApp
WhatsApp

एएसआई आगरा सर्किल की अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. स्मिता एस कुमार ने बताया कि विश्व धरोहर सप्ताह 19 से 25 नवंबर तक मनाया जाएगा। इसके तहत पहले दिन सभी संरक्षित स्मारकों में मुफ्त प्रवेश की व्यवस्था रहेगी। आगरा में ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, एत्मादउद्दौला, सिकंदरा, मेहताब बाग और रामबाग सहित अन्य स्मारकों में भी पर्यटक इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

उन्होंने बताया कि ताजमहल के मुख्य मकबरे में प्रवेश के लिए निर्धारित 200 रुपये का टिकट लेना होगा। मुफ्त प्रवेश की सुविधा केवल सामान्य परिसर के लिए लागू रहेगी।

स्मारकों पर लगेंगी प्रदर्शनियां, बच्चों के लिए होंगी प्रतियोगिताएं

विश्व धरोहर सप्ताह के दौरान आगरा के ऐतिहासिक स्मारकों पर विशेष प्रदर्शनियां आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही स्कूली बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं भी होंगी। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को ऐतिहासिक धरोहरों के महत्व, उनके संरक्षण और सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूक किया जाएगा।

गौरतलब है कि हर साल 19 से 25 नवंबर तक विश्व धरोहर सप्ताह मनाया जाता है। इसका उद्देश्य ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत के संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है। आगरा की विश्वविख्यात ऐतिहासिक पहचान और देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को देखते हुए इस आयोजन का विशेष महत्व है।

 

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।