26 नवंबर, 2026  |  04:56 IST
Jila Nazar
गुरुवार, 26 नवंबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450

ट्रैक्टर-ट्राली से गिरकर पांच वर्षीय बालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

निबोहरा थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी जहान में बुधवार दोपहर दर्दनाक हादसे में पांच वर्षीय बालक की जान चली गई। खेत पर जाते समय ट्रैक्टर-ट्राली से नीचे गिरे बालक के ऊपर पहिया चढ़ गया।

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 16 बार पढ़ा गया
ट्रैक्टर-ट्राली से गिरकर पांच वर्षीय बालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

फतेहाबाद। निबोहरा थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी जहान में बुधवार दोपहर दर्दनाक हादसे में पांच वर्षीय बालक की जान चली गई। खेत पर जाते समय ट्रैक्टर-ट्राली से नीचे गिरे बालक के ऊपर पहिया चढ़ गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन आगरा ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।

गांव गढ़ी जहान निवासी होराम सिंह बुधवार दोपहर आलू की बुवाई के लिए ट्रैक्टर-ट्राली में आलू की बोरियां लेकर खेत पर जा रहे थे। ट्राली में उनका पांच वर्षीय पुत्र भोला और परिवार के अन्य सदस्य भी बैठे थे। रास्ते में अचानक भोला ट्राली से नीचे गिर गया। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्राली का पहिया उसके ऊपर से निकल गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन आनन-फानन में उसे फतेहाबाद लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए आगरा रेफर कर दिया। हालांकि, आगरा ले जाते समय रास्ते में ही भोला ने दम तोड़ दिया। पांच वर्षीय मासूम की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।