11 अक्टूबर, 2026  |  23:30 IST
Jila Nazar
रविवार, 11 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
जिला नज़र मास्टहेड

ताजमहल में पर्यटकों के बीच जमकर मारपीट

पैर पर पैर पड़ने से शुरू हुआ विवाद, प्रतिबंधित गार्डन तक पहुंची हाथापाई; वीडियो वायरल

⏱ 1 मिनट में पढ़ें
ताजमहल में पर्यटकों के बीच जमकर मारपीट

आगरा। मोहब्बत की निशानी ताजमहल में मामूली बात को लेकर पर्यटकों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। प्रवेश की लाइन में खड़े होने के दौरान पैर पर पैर पड़ने से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हाथापाई में बदल गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, रविवार दोपहर करीब 3:15 बजे राजस्थान से आए पर्यटकों के दो गुटों में कहासुनी शुरू हुई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे से भिड़ गए और लड़ते-झगड़ते प्रतिबंधित गार्डन तक पहुंच गए। इस दौरान परिसर में मौजूद अन्य पर्यटकों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

विज्ञापन
💬

ऐसी खबरें सबसे पहले पाएँ — हमें WhatsApp पर जोड़ें

खबर भेजने का नंबर: 7534805152

जुड़ें

मारपीट के दौरान महिलाओं ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने की कोशिश की, लेकिन विवाद जारी रहा। सूचना पर पहुंचे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने दोनों पक्षों को अलग कराया। सीआईएसएफ कर्मी देवेंद्र भदौरिया के मुताबिक, लाइन में पैर पड़ने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। जवानों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों के बीच सुलह कराई।

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद ताजमहल परिसर में पर्यटकों के व्यवहार को लेकर चर्चा तेज हो गई है। मामूली बात पर हुआ यह विवाद ऐतिहासिक स्मारक में अनुशासन और संयम बनाए रखने की जरूरत को भी रेखांकित करता है।

यह खबर शेयर करें
J
jilanazar.com · सम्पादकीय डेस्क jilanazar.com की और खबरें →

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।