आगरा। रामलीला महोत्सव के तहत आयोजित होने वाले भव्य जनकपुरी महोत्सव की मेजबानी इस बार सिकंदरा स्थित भावना एस्टेट क्षेत्र को मिलने की संभावना है। रामलीला कमेटी रविवार, 12 जुलाई को शाम 6 बजे रामलीला मैदान के निकट स्थित राम हनुमान मंदिर में इसकी आधिकारिक घोषणा करेगी।
शनिवार को विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल की अध्यक्षता में जनकपुरी आवंटन समिति की बैठक हुई, जिसमें प्राप्त आवेदनों और सर्वेक्षण रिपोर्ट पर विस्तार से चर्चा की गई। महामंत्री राजीव अग्रवाल ने महोत्सव को भव्य, गरिमामय और ऐतिहासिक बनाने पर जोर दिया।
सूत्रों के अनुसार, इस बार भावना एस्टेट क्षेत्र के निवासियों को जनकपुरी महोत्सव आयोजित करने का अवसर मिल सकता है। बैठक में भगवान दास बंसल, ताराचंद अग्रवाल, विजय गोयल, टी.एन. अग्रवाल, संजय तिवारी, मुकेश जौहरी, संजय सिंघल, प्रवीण बंसल, अंजुल बंसल, मनोज अग्रवाल, आनंद मंगल और राहुल गौतम सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। जनकपुरी की घोषणा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है।




टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।