26 नवंबर, 2026  |  04:35 IST
Jila Nazar
गुरुवार, 26 नवंबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450

फायरिंग कर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, अवैध कट्टा और कारतूस बरामद

पुरानी रंजिश में हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने 21 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है।

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 9 बार पढ़ा गया
फायरिंग कर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, अवैध कट्टा और कारतूस बरामद

मुरैना। पुरानी रंजिश में हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने 21 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 315 बोर का अवैध कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, फरियादी रवि गुर्जर ने 15 नवंबर को शिकायत दर्ज कराई थी कि वह अपने भाई सुनील के साथ जा रहा था। इसी दौरान सत्यवीर गुर्जर ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज की और विरोध करने पर कट्टे से हवाई फायर कर दिया।

विज्ञापन
WhatsApp
WhatsApp
WhatsApp

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा के निर्देश पर आरोपी की तलाश शुरू की गई। 19 नवंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सत्यवीर उर्फ सत्ते गुर्जर निवासी ग्राम मुलुआ को शिकरपुर स्थित जीके होटल के पीछे से गिरफ्तार कर लिया।

आर्म्स एक्ट की धाराएं बढ़ाकर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।