11 अक्टूबर, 2026  |  15:09 IST
Jila Nazar
रविवार, 11 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
जिला नज़र मास्टहेड

नकली दवा सिंडिकेट पर सबसे बड़ा प्रहार

58 लाइसेंस रद्द, 9 एफआईआर, करोड़ों की संदिग्ध दवाएं जब्त

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 1,565 बार पढ़ा गया
नकली दवा सिंडिकेट पर सबसे बड़ा प्रहार

आगरा। उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने नकली दवाओं और सरकारी सप्लाई की दवाओं की री-लेबलिंग करने वाले बड़े सिंडिकेट पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है।

जांच में खुलासा हुआ कि सरकारी अस्पतालों की दवाओं पर नए एमआरपी स्टिकर लगाकर उन्हें खुले बाजार में बेचा जा रहा था। कार्रवाई के दौरान 58 थोक दवा लाइसेंस रद्द या निलंबित, 9 एफआईआर दर्ज और करीब 3.63 करोड़ रुपये की संदिग्ध दवाएं जब्त की गई हैं।

विज्ञापन
💬

ऐसी खबरें सबसे पहले पाएँ — हमें WhatsApp पर जोड़ें

खबर भेजने का नंबर: 7534805152

जुड़ें

एफएसडीए की टीम ने शहर की 13 दवा फर्मों पर एक साथ छापेमारी कर दो प्रतिष्ठान सील किए, जबकि कई अन्य की बिक्री पर रोक लगा दी। जांच में फर्जी बिल, बिना कोल्ड-चेन रखी इंसुलिन और री-लेबलिंग के सबूत भी मिले। एसटीएफ ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

एफएसडीए आयुक्त रोशन जैकब ने कहा कि पूरे नेटवर्क की गहन जांच जारी है और नकली दवाओं के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

यह खबर शेयर करें
ज
जिला नज़र डेस्क · सम्पादकीय डेस्क

जिला नज़र का सम्पादकीय डेस्क।

जिला नज़र डेस्क की और खबरें →

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।