11 अक्टूबर, 2026  |  15:54 IST
Jila Nazar
रविवार, 11 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
जिला नज़र मास्टहेड

मथुरा-वृंदावन में तीन दिन थमेंगे ऑटो-ई-रिक्शा के पहिए

⏱ 2 मिनट में पढ़ें👁 1,173 बार पढ़ा गया
मथुरा-वृंदावन में तीन दिन थमेंगे ऑटो-ई-रिक्शा के पहिए

मथुरा। मथुरा-वृंदावन में ऑटो और ई-रिक्शा चालकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 12 से 14 जुलाई तक तीन दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया है। यूनियन के अनुसार नगर निगम क्षेत्र के करीब 27 हजार चालक इस आंदोलन में शामिल होंगे। हड़ताल के दौरान ऑटो और ई-रिक्शा सेवाएं पूरी तरह बंद रहने की संभावना है, जिससे श्रद्धालुओं, पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

मथुरा-वृंदावन ऑटो यूनियन के अध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा ने आरोप लगाया कि पिछले कई महीनों से पुलिस और संबंधित विभागों की कार्रवाई से चालक वर्ग परेशान है। मामूली कारणों पर भारी चालान और वाहन सीज किए जा रहे हैं, जिससे उनकी आजीविका प्रभावित हो रही है। यूनियन ने यह भी आरोप लगाया कि रूट नंबर आवंटन के नाम पर शुल्क लिया गया, लेकिन पार्किंग सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गईं। चालकों की मांग है कि रूट सिस्टम समाप्त किया जाए, भारी चालान और वाहन सीज करने की कार्रवाई पर रोक लगे तथा मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। समाचार लिखे जाने तक जिला प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया जारी नहीं की गई थी.

यह खबर शेयर करें
ज
जिला नज़र डेस्क · सम्पादकीय डेस्क

जिला नज़र का सम्पादकीय डेस्क।

जिला नज़र डेस्क की और खबरें →

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।