26 नवंबर, 2026  |  04:20 IST
Jila Nazar
गुरुवार, 26 नवंबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450

जय भीम-जय मीम: 43% का सियासी दांव!

संपादकीय :

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 11 बार पढ़ा गया
जय भीम-जय मीम: 43% का सियासी दांव!

उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले एक नया सियासी समीकरण सामने आया है। असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम और चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने हाथ मिलाकर 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' बनाया है। गठबंधन ने चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया है। दोनों दलों का लक्ष्य दलित और मुस्लिम मतदाताओं को एक मंच पर लाकर प्रदेश की राजनीति में नई ताकत बनना है।

इस गठबंधन को लेकर राजनीतिक गलियारों में 'जय भीम-जय मीम' का नारा चर्चा में है। समर्थक इसे सामाजिक भागीदारी की नई कोशिश बता रहे हैं, तो विरोधी दल इसके चुनावी प्रभाव और राजनीतिक निहितार्थों का आकलन कर रहे हैं।

विज्ञापन
WhatsApp
WhatsApp
WhatsApp

हालांकि, दलित और मुस्लिम आबादी को जोड़कर 43 प्रतिशत वोट बैंक मान लेना गणित की जल्दबाजी होगी। 2011 की जनगणना के अनुसार उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जातियों की आबादी लगभग 20.7 प्रतिशत और मुस्लिम आबादी 19.26 प्रतिशत है। यानी दोनों का कुल जनसंख्या अनुपात करीब 40 प्रतिशत बैठता है। लेकिन आबादी और वास्तविक चुनावी वोट प्रतिशत अलग-अलग चीजें हैं। मतदान, राजनीतिक पसंद और उम्मीदवारों की स्वीकार्यता ही चुनावी परिणाम तय करती है।

इस समीकरण के बीच ओबीसी और सवर्ण समाज की भूमिका भी बेहद महत्वपूर्ण होगी। प्रदेश की राजनीति में पिछड़ा वर्ग लंबे समय से निर्णायक भूमिका निभाता आया है। लेकिन यह मान लेना कि ओबीसी का 25 प्रतिशत वोट सपा और पांच प्रतिशत भाजपा को ही जाएगा, वास्तविकता से अधिक राजनीतिक अनुमान है। इसी तरह सवर्ण मतदाताओं को भी किसी एक दल का स्थायी वोट बैंक नहीं माना जा सकता।

सवर्ण समाज के बीच सरकारी योजनाओं, छात्रवृत्ति, आर्थिक सहायता और सामाजिक प्रतिनिधित्व को लेकर असंतोष की आवाजें भी उठती रही हैं। ऐसे में राजनीतिक दलों को इस वर्ग की अपेक्षाओं और समस्याओं पर भी गंभीरता से विचार करना होगा। लोकतंत्र में किसी भी समाज की उपेक्षा करके स्थायी राजनीतिक समर्थन की उम्मीद नहीं की जा सकती।

इतिहास में बंगाल के जोगेंद्रनाथ मंडल ने दलित-मुस्लिम राजनीतिक सहयोग का प्रयोग किया था। हालांकि, उस प्रयोग का परिणाम निर्विवाद सफलता नहीं रहा। विभाजन के दौर की परिस्थितियों और बाद के घटनाक्रम ने इस गठबंधन की सीमाएं भी उजागर की थीं।

अब सवाल यह है कि सामाजिक परिवर्तन मोर्चा वास्तव में दलित और मुस्लिम समाज को राजनीतिक हिस्सेदारी दिला पाएगा या यह गठबंधन भी चुनावी आंकड़ों और नारों तक सीमित रह जाएगा?

क्योंकि सत्ता का रास्ता केवल जातीय और धार्मिक गणित से नहीं, बल्कि विश्वास, विकास, रोजगार, शिक्षा, सामाजिक न्याय और सभी वर्गों की भागीदारी से होकर गुजरता है। 2027 का चुनाव बताएगा कि जय भीम-जय मीम का यह नया प्रयोग उत्तर प्रदेश की राजनीति में कितना प्रभाव छोड़ पाता है।

  सन्त कुमार भारद्वाज

यह खबर शेयर करें
jilanazar.com
jilanazar.com · सम्पादकीय डेस्क jilanazar.com की और खबरें →

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।