आगरा। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के सामने एक बार फिर शैक्षिक और प्रशासनिक जिम्मेदारियों को एक साथ निभाने की चुनौती खड़ी हो गई है। जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत 16 नवंबर से स्वगणना कार्यक्रम शुरू होगा, जबकि 17 नवंबर से विद्यालयों में अर्धवार्षिक परीक्षाओं की तैयारी है। इसके साथ पंचायत एवं विधानसभा मतदाता सूची और बीएलओ संबंधी कार्यों की जिम्मेदारी भी शिक्षकों को निभानी होगी।
यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) आगरा के जिला महामंत्री राजीव वर्मा ने कहा कि शिक्षक शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ हैं और हमेशा पूरी निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करते आए हैं। जनगणना, मतदाता सूची निर्माण और परीक्षाओं जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को भी शिक्षक पूरी तत्परता से निभाएंगे।
उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ते विभागीय कार्यों के बीच शिक्षकों पर जिम्मेदारियों का दबाव बढ़ रहा है। ऐसे में उनकी मेहनत और समर्पण को सम्मान मिलना चाहिए।
राजीव वर्मा ने शिक्षकों से सभी कार्य योजनाबद्ध तरीके से पूरा करने, परीक्षा व्यवस्था सुचारु रखने और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की अपील की।
उन्होंने कहा कि पढ़ाई, जनगणना, बीएलओ और मतदाता सूची जैसे कई कार्यों के बीच शिक्षक वास्तव में सुपरमैन की भूमिका निभाने जा रहे हैं। शिक्षकों का योगदान शिक्षा व्यवस्था के साथ राष्ट्र निर्माण के लिए भी महत्वपूर्ण है।













टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।