26 नवंबर, 2026  |  04:35 IST
Jila Nazar
गुरुवार, 26 नवंबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450

इरादतनगर में छिनैती का आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई अपाचे बाइक बरामद

इरादतनगर थाना पुलिस ने छिनैती की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में छीनी गई अपाचे मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 15 बार पढ़ा गया
इरादतनगर में छिनैती का आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई अपाचे बाइक बरामद

शमसाबाद । इरादतनगर थाना पुलिस ने छिनैती की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में छीनी गई अपाचे मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 11 नवंबर 2026 को पीड़ित इरादतनगर कस्बे की ओर मोटरसाइकिल से जा रहा था। शाम करीब 5:30 बजे रास्ते में दो लोगों ने उसकी अपाचे बाइक रुकवाकर मारपीट की और मोबाइल फोन व मोटरसाइकिल छीनकर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। मामले में थाना इरादतनगर पर मुकदमा दर्ज किया गया था।

घटना के खुलासे के लिए गठित पुलिस टीम ने 13 नवंबर को मुखबिर की सूचना पर शेरपुर की ओर निर्माणाधीन एक्सप्रेस-वे के पुल के पास से आरोपी कृष्ण उर्फ भोलू पुत्र भूरी सिंह निवासी सपूरी, थाना इरादतनगर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से छीनी गई काले रंग की अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है।

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।