27 नवंबर, 2026  |  04:41 IST
Jila Nazar
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450

इनर रिंग रोड पर दौड़ती डबल डेकर बस में लगी आग, मची अफरातफरी

बिहार से दिल्ली जा रही थी बस, गनीमत रही कि उसमें सवारियां नहीं थीं; चालक और दोनों कंडक्टर सुरक्षित

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 17 बार पढ़ा गया
इनर रिंग रोड पर दौड़ती डबल डेकर बस में लगी आग, मची अफरातफरी

फतेहाबाद। इनर रिंग रोड पर सोमवार देर रात बिहार से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस में अचानक आग लग गई। चलते वाहन से आग की लपटें उठती देख अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि बस में कोई सवारी नहीं थी। बस में मौजूद चालक और दोनों कंडक्टर ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 12 बजे कंट्रोल रूम को डबल डेकर बस में आग लगने की सूचना मिली। बस संख्या UP53FT7811 बिहार से दिल्ली जा रही थी। इनर रिंग रोड पर थाना बमरौली कटारा क्षेत्र में चलते समय अचानक बस में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख चालक और दोनों कंडक्टर बस से बाहर निकल आए। बस में सवारियां नहीं होने के कारण बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन
WhatsApp
WhatsApp
WhatsApp

सूचना पर 112 पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में चालक और दोनों कंडक्टर सुरक्षित हैं। कोई जनहानि नहीं हुई।

थानाध्यक्ष बमरौली कटारा दीपक कुमार तिवारी ने बताया कि बस में आग लगने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।