मथुरा। छाता तहसील क्षेत्र में कोसी और छाता के बीच एच-19 हाईवे पर दो वाहनों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और वाहन सवार सुरक्षित बच गए। हादसे के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर के कारण यह हादसा हुआ। अचानक हुई टक्कर के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनने लगी और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दौताना चौकी प्रभारी अंशुमान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को नियंत्रण में लिया और दोनों पक्षों को शांत कराया। इसके बाद दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को आवश्यक कार्रवाई के लिए थाने भिजवाया गया। पुलिस टीम ने हाईवे पर यातायात व्यवस्था को भी तत्काल सुचारु कराया, जिससे लंबा जाम लगने की स्थिति नहीं बनी। स्थानीय लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सूझबूझ की सराहना की.




टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।