गोरखपुर में हुई प्रदेश स्तरीय माध्यमिक ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आगरा मंडल की टीम चैंपियन बनी। उसने 7 स्वर्ण, 12 रजत और 8 कांस्य, यानी कुल 27 पदक जीते और चार ट्रॉफी अपने नाम कीं।
टीम अधिकारी और इंटरनेशनल ताइक्वांडो मास्टर पंकज शर्मा को सर्वश्रेष्ठ टीम कोच का सम्मान मिला। श्रेयस यादव, अमन कुमार, लकी कुमार, रुद्र प्रताप, कुनाल उपाध्याय, आरोही भदौतिया और जान्हवी ने स्वर्ण जीतकर राष्ट्रीय स्कूल प्रतियोगिता का टिकट पक्का किया।
गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर शुभकामनाएं दीं। जीत में खेल अधिकारी रेखा शमी और पंकज कुमार का योगदान बताया गया। जेडी राकेश कुमार और डीआईओएस रवींद्र पाल सिंह तोमर समेत कई लोगों ने प्रदर्शन की सराहना की।




टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।