26 नवंबर, 2026  |  04:34 IST
Jila Nazar
गुरुवार, 26 नवंबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450

गोरखपुर हादसे पर योगी-अखिलेश आमने-सामने, तेज हुई सियासत

योगी बोले- सपा के गुंडों को ढूंढ़-ढूंढ़कर सजा देंगे, अखिलेश ने वीडियो साझा कर उठाए जांच पर सवाल

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 10 बार पढ़ा गया
गोरखपुर हादसे पर योगी-अखिलेश आमने-सामने, तेज हुई सियासत

गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के रोड शो के दौरान 13 वर्षीय बच्चे आर्यवर्धन की मौत का मामला अब सियासी तकरार का केंद्र बन गया है। हादसे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव आमने-सामने आ गए हैं। दोनों नेताओं के बयानों से प्रदेश की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर कड़ी नाराजगी जताते हुए सपा को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि इस मामले में उनके पास संवेदना व्यक्त करने के लिए भी शब्द नहीं हैं। प्रशासन को आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए हैं। योगी ने तीखे तेवर दिखाते हुए कहा कि सपा के गुंडों को ढूंढ़-ढूंढ़कर सजा दी जाएगी। उन्होंने सपा पर गुंडागर्दी और माफियावाद को बढ़ावा देने का आरोप भी लगाया।

विज्ञापन
WhatsApp
WhatsApp
WhatsApp

वहीं, अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री के आरोपों पर पलटवार करते हुए घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। उन्होंने दावा किया कि बच्चे की मौत सपा के रोड शो में शामिल जेसीबी से नहीं हुई। साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। अखिलेश ने भाजपा पर लखनऊ अग्निकांड को लेकर भी निशाना साधा।

बच्चे की मौत से जुड़े इस हादसे ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। अब सबकी निगाहें जांच पर टिकी हैं, जिससे घटना की वास्तविक परिस्थितियां और जिम्मेदारी स्पष्ट हो सके।

 

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।