26 नवंबर, 2026  |  04:48 IST
Jila Nazar
गुरुवार, 26 नवंबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450

दीपावली पर आगरा में शराब की रिकॉर्ड बिक्री, एक दिन में बिकी 8 करोड़ की शराब

75% दुकानों में खत्म हुआ महंगा और मिडिल बजट ब्रांड का स्टॉक, ओवरचार्जिंग की भी शिकायत

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 9 बार पढ़ा गया
दीपावली पर आगरा में शराब की रिकॉर्ड बिक्री, एक दिन में बिकी 8 करोड़ की शराब

आगरा। दीपावली के त्योहार पर आगरा में शराब की बिक्री ने नया रिकॉर्ड बना दिया। जिले में एक ही दिन में करीब आठ करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई, जबकि पिछले साल दीपावली पर यह आंकड़ा करीब छह करोड़ रुपये था। इस बार बिक्री में दो करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

जिला आबकारी अधिकारी केपी यादव ने आठ करोड़ रुपये की बिक्री की पुष्टि की है। सामान्य दिनों में जिले में प्रतिदिन करीब पांच करोड़ रुपये की शराब बिकती है, लेकिन दीपावली पर यह आंकड़ा बढ़कर आठ करोड़ रुपये पहुंच गया। यानी सामान्य दिनों की तुलना में तीन करोड़ रुपये अधिक की बिक्री हुई।

विज्ञापन
WhatsApp
WhatsApp
WhatsApp

इस बार महंगी और मिडिल बजट वाली शराब की सबसे ज्यादा मांग रही। प्रीमियम और मध्यम श्रेणी के ब्रांड खरीदारों की पहली पसंद बने। दीपावली की शाम तक करीब 75 प्रतिशत दुकानों पर महंगे और मध्यम ब्रांड का स्टॉक खत्म हो गया। कई दुकानों पर स्टॉक समाप्त होने के बोर्ड तक लगाने पड़े। पसंदीदा ब्रांड की तलाश में खरीदार एक दुकान से दूसरी दुकान के चक्कर लगाते नजर आए।

 ओवरचार्जिंग की भी शिकायत

रिकॉर्ड बिक्री के बीच शराब दुकानों पर ओवरचार्जिंग की शिकायतें भी सामने आईं। आरोप है कि कुछ दुकानदारों ने प्रति बोतल निर्धारित कीमत से 10 से 15 रुपये अधिक वसूले। खरीदारों ने इसको लेकर नाराजगी जताते हुए शिकायत की। आबकारी विभाग ने शिकायतों की जांच कराने की बात कही है।

   2300 करोड़ रुपये है वार्षिक लक्ष्य

आबकारी विभाग का वार्षिक राजस्व लक्ष्य करीब 2300 करोड़ रुपये है। दीपावली पर हुई रिकॉर्ड बिक्री से विभाग को लक्ष्य हासिल करने में मदद मिलने की उम्मीद है। अधिकारियों के मुताबिक त्योहारों के सीजन में शराब की बिक्री में और तेजी आने की संभावना है।
 

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।