फतेहाबाद। आगरा में आयोजित समाजवादी पार्टी के विशाल दलित सम्मेलन में फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता राजेश कुमार शर्मा समर्थकों के बड़े जनसमूह के साथ पहुंचे। सम्मेलन में उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तथा पार्टी के प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव को चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान राजेश कुमार शर्मा को राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ मंच पर स्थान मिला।
सम्मेलन के संयोजक राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन थे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राजेश कुमार शर्मा पिछले कई सप्ताह से फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के गांवों और दलित बस्तियों में जनसंपर्क कर लोगों को सम्मेलन में शामिल होने का आमंत्रण दे रहे थे।
राजेश शर्मा ने संयोजक रामजी लाल सुमन सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि फतेहाबाद में समाजवादी पार्टी के संगठन को मजबूत करने और राष्ट्रीय नेतृत्व के हाथ मजबूत करने के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा।










टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।