26 नवंबर, 2026  |  04:20 IST
Jila Nazar
गुरुवार, 26 नवंबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450

भूमि पूजन के दौरान खूनी संघर्ष

• ताबड़तोड़ फायरिंग में युवक को लगीं दो गोलियां

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 16 बार पढ़ा गया
भूमि पूजन के दौरान खूनी संघर्ष

आगरा। मलपुरा थाना क्षेत्र में जमीन पर कब्जे के विवाद ने भूमि पूजन के दौरान हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच जमकर संघर्ष और ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। गोली लगने से नगला कारे निवासी देवेंद्र सिंह पुत्र एदल सिंह घायल हो गए। उन्हें दो गोलियां लगने की जानकारी है। अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है।

आरोप है कि करीब 50 से 60 लोग हथियारों के साथ मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान जेसीबी से खेत की मेड़ खोदकर करीब दो बीघा फसल भी उजाड़ दी गई। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति पिस्टल लोड करता दिखाई दे रहा है।

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। मलपुरा पुलिस जमीन विवाद, फायरिंग और वायरल वीडियो की जांच कर रही है।

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।