26 नवंबर, 2026  |  04:27 IST
Jila Nazar
गुरुवार, 26 नवंबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450

बटेश्वर धाम धर्माट्रस्ट का त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न, सुभाष चंद्र गुप्ता अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

अटल भवन में हुआ निर्वाचन, नई कार्यकारिणी में कई पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 31 बार पढ़ा गया

बटेश्वर /आगरा। श्री बटेश्वर नाथ माथुर वैश्य धर्माट्रस्ट, बटेश्वर धाम का त्रिवार्षिक चुनाव रविवार, 11 अक्टूबर 2026 को अटल भवन, बटेश्वर में संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी बसंत कुमार गुप्ता एडवोकेट, आगरा की देखरेख में निर्वाचन प्रक्रिया पूरी कराई गई। चुनाव में प्रमुख पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

पूर्व महासभा अध्यक्ष एवं संरक्षक दर्शन लाल गुप्ता, मुख्य ट्रस्टी देवेंद्र कुमार बादलस तथा रवि कुमार चौसइया की उपस्थिति में सुभाष चंद्र गुप्ता उर्फ पप्पू सेठ, शमशाबाद को अध्यक्ष चुना गया। अश्विनी कुमार गुप्ता, फिरोजाबाद उपाध्यक्ष, दयाशंकर गुप्ता भदरौली वाले मंत्री, कल्याण दास जी आगरा उपमंत्री तथा सुरेंद्र पैंगोरिया कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। रमाकांत गुप्ता सीए, ग्वालियर को भी निर्विरोध चुना गया।

विज्ञापन
WhatsApp
WhatsApp
WhatsApp

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में राकेश गुप्ता मेरोठिया, राम कुमार गुप्ता, राम कुमार गुप्ता उर्फ रामू, विश्वदीप गुप्ता, महेश गुप्ता नोगिया, विजय गुप्ता (सभी फिरोजाबाद), मदन गुप्ता भदरौली वाले, वीर किशोर आगरा, अनिल गुप्ता पिनाहट (साक्षी ज्वेलर्स), मुकेश कुमार खरे शमशाबाद, अशोक कुमार गुप्ता फोटो फिरोजाबाद तथा वेद प्रकाश गुप्ता ग्वालियर को घोषित किया गया।

निर्वाचन अधिकारी के सहायक के रूप में चंद्रकांत गुप्ता उर्फ बंटा, शमशाबाद और श्रीनिवास गुप्ता, ग्वालियर उपस्थित रहे।

यह खबर शेयर करें
jilanazar.com
jilanazar.com · सम्पादकीय डेस्क jilanazar.com की और खबरें →

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।