जैतपुर/आगरा। अमरनाथ यात्रा पूरी कर लौटे जैतपुर के 47 श्रद्धालुओं का शुक्रवार रात नगर में श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया गया। बाबा बफार्नी के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा।
यात्रियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि कठिन मौसम और दुर्गम रास्तों के बावजूद बाबा बफार्नी की कृपा से यात्रा सफल रही। राजू नौपुत्रा, सर्वेश मिश्रा, गुड्डू बिधौलिया और ब्रजेश कुशवाह ने कहा कि बाबा के दिव्य दर्शन कर जीवन धन्य हो गया। उन्होंने यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था, भोजन और ठहरने की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं की भी सराहना की।
श्रद्धालुओं के चेहरों पर आस्था और संतोष साफ झलक रहा था। स्वागत समारोह में केके यादव, राजू सविता, नेमीचंद कुशवाह, ओमवीर सिंह, राजू भदौरिया, राजेश महेरे, नीरज देवी, मधु, अनीता, राजू ब्रजवासी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और नगरवासी उपस्थित रहे।




टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।