27 नवंबर, 2026  |  04:41 IST
Jila Nazar
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450

अंशुला कपूर की वेडिंग रिसेप्शन में जाह्नवी कपूर का खास अंदाज

⏱ 2 मिनट में पढ़ें👁 1,894 बार पढ़ा गया
अंशुला कपूर की वेडिंग रिसेप्शन में जाह्नवी कपूर का खास अंदाज

अंशुला कपूर की वेडिंग रिसेप्शन में जाह्नवी ने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की सिल्क साड़ी पहनी थी, जिसे उन्होंने स्ट्रैपलेस ब्लाउज के साथ कैरी किया। उनका ये एलिगेंट लुक सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। लेकिन इस बीच उन्होंने अपनी मेहंदी से सबको हैरान कर दिया।

जाह्नवी ने इंस्टाग्राम पर फंक्शन की कई तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में उनकी मेहंदी में शिखु नाम लिखा नजर आया, जो उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया का निकनेम है। यह नाम बहुत ही सटल तरीके से डिजाइन में शामिल किया गया था, जो उनके रिश्ते की एक प्यारी झलक देता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं। दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। साल 2016 में उनके रिश्ते की खबरें सामने आई थीं, लेकिन 2018 में जाह्नवी की फिल्म धड़क के बाद दोनों के अलग होने की बात भी सामने आई। हालांकि, 2023 में दोनों को पार्टियों में, वेकेशन पर, अनंत अंबानी की शादी के फंक्शन्स में और मंदिरों में कई बार साथ देखा गया। इसके बाद से फैंस को लगा कि दोनों फिर से साथ आ गए हैं। दोनों को अक्सर तिरुपति मंदिर में भी साथ देखा गया है।

विज्ञापन
WhatsApp
WhatsApp
WhatsApp

यह पहली बार नहीं है जब जाह्नवी ने शिखर के लिए अपने प्यार का इशारा दिया हो। इससे पहले 2024 में फिल्म मैदान की स्क्रीनिंग के दौरान वह शिखु नाम का नेकलेस पहनकर नजर आई थीं। वहीं, कॉफी विद करण शो में भी उन्होंने गलती से शिखर का नाम अपने स्पीड डायल में होने की बात कह दी थी, जिसके बाद उनके रिश्ते की चर्चा और तेज हो गई थी।

शिखर पहाड़िया महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के नाती हैं। वह बिजनेसवुमन स्मृति शिंदे और बिजनेसमैन संजय पहाड़िया के बेटे हैं। शिखर एक एंटरप्रेन्योर और इन्वेस्टर हैं और मुंबई के हाई-प्रोफाइल सर्कल में एक जाना-पहचाना नाम हैं।

यह खबर शेयर करें
jilanazar.com
jilanazar.com · सम्पादकीय डेस्क jilanazar.com की और खबरें →

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।