आईआईटी कानपुर के वार्षिक टेक्नो-फेस्ट 'टेककृति' की ओपन स्कूल चैंपियनशिप के विजेताओं को इसरो जाने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता में छठी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों की एप्टीट्यूड, रीजनिंग, सामान्य ज्ञान और समस्या सुलझाने की क्षमता परखी जाएगी।
पहला चरण 1 नवंबर को ऑनलाइन एक घंटे का वस्तुनिष्ठ टेस्ट होगा। पूल A में कक्षा 6 से 8, पूल B में 9 से 10 और पूल C में 11 से 12 के छात्र रहेंगे। पूल B और C के शीर्ष 100 विद्यार्थी 27 दिसंबर को आईआईटी परिसर में फाइनल खेलेंगे, जहां पहेलियों व गतिविधियों से उनके कौशल का आकलन होगा।
निदेशक प्रोफेसर मणिन्द्र अग्रवाल ने इसे विद्यार्थियों के लिए इसरो तक पहुंचने का अच्छा मौका बताया। इधर शुक्रवार से परिसर में तीन दिवसीय खेल आयोजन उद्घोष शुरू होगा, जिसमें 60 संस्थानों के लगभग 2000 प्रतिभागी 20 खेलों में हिस्सा लेंगे।




टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।