26 नवंबर, 2026  |  04:48 IST
Jila Nazar
गुरुवार, 26 नवंबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450

आगरा में लिव-इन पार्टनर के साथ रह रही महिला का शव फंदे पर मिला

छह साल से युवक के साथ रह रही थी महिला, पहले पति से हैं दो बच्चे; पुलिस ने शुरू की जांच

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 17 बार पढ़ा गया
आगरा में लिव-इन पार्टनर के साथ रह रही महिला का शव फंदे पर मिला

आगरा। थाना जगदीशपुरा क्षेत्र की इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में गुरुवार को एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला पिछले करीब छह वर्षों से एक युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। बताया गया है कि महिला की पहले शादी हो चुकी थी और पहले पति से उसके दो बच्चे हैं, जिनकी उम्र करीब 15 से 16 वर्ष बताई जा रही है।

विज्ञापन
WhatsApp
WhatsApp
WhatsApp

घटना के समय महिला के साथ लिव-इन में रह रहा युवक भी मौके पर मौजूद बताया गया है। महिला का शव फंदे पर लटका मिलने की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल महिला की मौत के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस युवक से पूछताछ सहित सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही महिला की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

 

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।