आगरा में नेशनल हाईवे पर आईएसबीटी बस स्टैंड के सामने शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे एक मिनी लोडर में आग लग गई। घटना थाना सिकंदरा क्षेत्र की है। वाहन में ऑटो पार्ट्स भरे हुए थे।
माना जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। कुछ ही देर में लपटें ऊंची उठने लगीं, जिसे देखकर गुजरते लोग रुक गए और हाईवे पर भीड़ जुट गई। कुछ लोगों ने साहस दिखाते हुए जलते लोडर से पार्ट्स बाहर निकालने की कोशिश की।




टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।