11 अक्टूबर, 2026  |  23:30 IST
Jila Nazar
रविवार, 11 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
जिला नज़र मास्टहेड

आगरा में धूमधाम से मनी महाराजा अग्रसेन जयंती, निकली भव्य शोभायात्रा

18 राजकुमारों और 18 नाग कन्याओं के स्वरूप रहे आकर्षण; बल्केश्वर में सामाजिक एकता के लिए हुआ महायज्ञ

⏱ 1 मिनट में पढ़ें
आगरा में धूमधाम से मनी महाराजा अग्रसेन जयंती, निकली भव्य शोभायात्रा

आगरा। महाराजा अग्रसेन जयंती पर रविवार को आगरा में विभिन्न धार्मिक और सामाजिक आयोजन हुए। श्री अग्रवाल सुरीति प्रचारिणी सभा की ओर से धूलियागंज स्थित महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, डीसीपी अभिषेक अग्रवाल, समाजसेवी मुरारीलाल फतेहपुरिया, अध्यक्ष बलबीर शरण गोयल और मंत्री जगदीश बागला ने आरती कर शुभारंभ किया।

शोभायात्रा में रथ पर सजे 18 राजकुमारों और 18 नाग कन्याओं के स्वरूप आकर्षण का केंद्र रहे। नीरज गर्ग महाराजा अग्रसेन और स्वीटी गर्ग महारानी माधवी के स्वरूप में शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजों के साथ निकली एक दर्जन से अधिक झांकियों ने सर्वजन सुखाय, सर्वजन हिताय और ‘एक रुपया-एक ईंट’ का संदेश दिया। यात्रा विभिन्न बाजारों से होती हुई नूरी दरवाजा स्थित अग्रोहा धाम शिवम वाटिका पर संपन्न हुई।

वहीं, बल्केश्वर आईटीआई के सामने श्री अग्रसेन वाटिका में अग्रवंश एकता समिति ने सामाजिक एकता और विश्व शांति के लिए एकता महायज्ञ आयोजित किया। संयोजक पार्षद मुरारी लाल गोयल ने समाज की खुशहाली की कामना की। सुमन गोयल ने महाराजा अग्रसेन के सेवा और सहयोग के संदेश को अपनाने पर जोर दिया। इस दौरान बच्चों ने फैंसी ड्रेस, मेहंदी, नृत्य और चित्रकला प्रतियोगिताओं में प्रतिभा दिखाई।

यह खबर शेयर करें
J
jilanazar.com · सम्पादकीय डेस्क jilanazar.com की और खबरें →

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।