26 नवंबर, 2026  |  04:27 IST
Jila Nazar
गुरुवार, 26 नवंबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450

आगरा में आज अखिलेश यादव की सियासी हुंकार

जीआईसी मैदान में विशाल दलित सम्मेलन को करेंगे संबोधित, 2027 विधानसभा चुनाव का शंखनाद करने के मिल रहे संकेत

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 30 बार पढ़ा गया
आगरा में आज अखिलेश यादव की सियासी हुंकार

आगरा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज आगरा पहुंचेंगे। वह जीआईसी मैदान में आयोजित विशाल दलित सम्मेलन को संबोधित करेंगे। उनके आगमन और सम्मेलन को लेकर सपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। पार्टी की ओर से कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां की गई हैं।

सम्मेलन की सफलता की बड़ी जिम्मेदारी सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के कंधों पर है। वह कार्यक्रम के संयोजक हैं। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से लाखों की भीड़ जुटाने का दावा किया जा रहा है। अब इन दावों की वास्तविकता सम्मेलन में जुटने वाली भीड़ से सामने आएगी।

विज्ञापन
WhatsApp
WhatsApp
WhatsApp

2027 के चुनाव का दिखेगा सियासी संदेश

राजनीतिक हलकों में इस सम्मेलन को आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि अखिलेश यादव आगरा की धरती से दलित समाज को साधने के साथ ही पार्टी के चुनावी अभियान को नई धार देने का प्रयास करेंगे। जीआईसी मैदान से उनका संबोधन पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति को भी संदेश दे सकता है।

दावों की परीक्षा आज

चर्चा है कि अखिलेश यादव सैफई से सड़क मार्ग के जरिए आगरा पहुंचेंगे। फिलहाल सभी की निगाहें सम्मेलन की सफलता पर टिकी हैं। सवाल यही है कि सपा कार्यकर्ता भीड़ जुटाने के अपने दावों पर कितना खरा उतरते हैं और यह सम्मेलन पार्टी के लिए कितना प्रभावशाली साबित होता है। आज का आयोजन सपा की संगठनात्मक ताकत और चुनावी तैयारियों का अहम संकेत दे सकता है।

 

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।