आगरा जिले में करीब एक साल से कार्ड का इंतजार कर रहे 2.90 लाख मतदाताओं को इसी महीने नए मतदाता पहचान पत्र मिलेंगे। इनमें 50 हजार मतदाता 18 से 20 वर्ष की उम्र के हैं। ज्यादातर आवेदन विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान किए गए थे।
बताया गया कि सूची में नाम, पता और उम्र जैसी जानकारियों में सुधार के लिए दो लाख मतदाताओं ने आवेदन किया था। सूची तो अपडेट हो गई, पर कार्ड नहीं पहुंचे, इसलिए तहसीलों और कलक्ट्रेट में रोज 10 से 13 शिकायतें आ रही थीं।
अब कार्ड छपाई के लिए भेजे जा चुके हैं और करीब 10 दिन बाद आने लगेंगे। हर मतदाता के घर डाक से कार्ड भेजा जाएगा, इसलिए तहसील या कलक्ट्रेट जाने की जरूरत नहीं होगी। नए कार्ड में क्यूआर कोड, माइक्रो टेक्स्ट, होलोग्राम और भारत का नक्शा है।




टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।