26 नवंबर, 2026  |  05:01 IST
Jila Nazar
गुरुवार, 26 नवंबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450

209 प्रत्याशियों की सूची पर भाजपा का संयुक्त खंडन, योगी-पंकज के हस्ताक्षर से बढ़ी सियासी चर्चा

2027 चुनाव से पहले टिकटों को लेकर अटकलों पर लगा विराम, मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने बताया खबर को निराधार

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 28 बार पढ़ा गया
209 प्रत्याशियों की सूची पर भाजपा का संयुक्त खंडन, योगी-पंकज के हस्ताक्षर से बढ़ी सियासी चर्चा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के भीतर टिकट वितरण को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच 209 संभावित प्रत्याशियों की कथित सूची का मामला सुर्खियों में आ गया है। भाजपा ने इस सूची को पूरी तरह फर्जी, निराधार और मनगढ़ंत बताते हुए आधिकारिक रूप से खंडन जारी किया है।

इस पूरे घटनाक्रम में सबसे अधिक चर्चा संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति को लेकर हो रही है। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, दोनों के हस्ताक्षर हैं। यानी पार्टी ने इस मामले में प्रदेश के दोनों शीर्ष नेताओं के संयुक्त हस्ताक्षर से अपना पक्ष सार्वजनिक किया है।

विज्ञापन
WhatsApp
WhatsApp
WhatsApp

प्रेस विज्ञप्ति में स्पष्ट किया गया है कि प्रदेश नेतृत्व ने 209 प्रत्याशियों की कोई सूची तैयार नहीं की है और न ही ऐसी कोई सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेजी गई है। भाजपा के मुताबिक, प्रत्याशियों के चयन की निर्धारित संगठनात्मक प्रक्रिया भी अभी शुरू नहीं हुई है।

पार्टी ने इस तरह की खबरों को कार्यकर्ताओं के बीच भ्रम और असमंजस पैदा करने वाला दुष्प्रचार बताते हुए केवल अधिकृत सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है।

हालांकि, संयुक्त हस्ताक्षर वाली इस विज्ञप्ति ने राजनीतिक गलियारों में नई बहस छेड़ दी है। राजनीतिक जानकार इसे प्रदेश नेतृत्व की ओर से एक साझा आधिकारिक संदेश के रूप में देख रहे हैं। अब निगाहें इस बात पर हैं कि आगामी चुनाव में टिकट वितरण की प्रक्रिया किस दिशा में आगे बढ़ती है।

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।