सीएनबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब का साथ पाने वाली यमन सरकार की फौज ने मंगलवार को दावा किया कि ईरान समर्थित हूती गुट से मोखा शहर छीन लिया गया है। यह रणनीतिक बंदरगाह कॉफी के लिए भी जाना जाता है।
सरकार के बयान में कहा गया कि तेज सैन्य अभियान और कड़े संघर्ष के बाद यह कामयाबी मिली। बयान में हूतियों को ईरान समर्थित आतंकी मिलिशिया बताया गया। सरकार ने यह भी दावा किया कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य के पास तटीय इलाके में कई अहम ठिकाने उसके कब्जे में आ गए हैं।




टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।