11 अक्टूबर, 2026  |  15:09 IST
Jila Nazar
रविवार, 11 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
जिला नज़र मास्टहेड

15 भारतीयों की मौत

फुक्वोक द्वीप के पास पर्यटक नाव पलटी, 21 लोगों को बचाया गया, लापता यात्रियों की तलाश जारी

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 905 बार पढ़ा गया
15 भारतीयों की मौत

वियतनाम। वियतनाम के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल फु क्वोक द्वीप के निकट शनिवार को एक दर्दनाक नाव हादसे में 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई। हादसे के समय नाव पर कुल 36 लोग सवार थे, जिनमें 32 भारतीय नागरिक शामिल थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अधिकांश भारतीय पर्यटक तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के निवासी थे। नाव पलटने की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, वियतनामी कोस्ट गार्ड और राहत दल मौके पर पहुंचे। अब तक 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि लापता यात्रियों की तलाश के लिए व्यापक सर्च ऑपरेशन जारी है।

भारतीय दूतावास ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए प्रभावित परिवारों की हरसंभव सहायता के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया है। परिजनों की सुविधा के लिए दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर +84 36 281 7930, +84 91 552 37 14 और +84 33 452 0414 जारी किए हैं।

विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास वियतनामी अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं और राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। इस दुखद हादसे ने विदेश यात्रा के दौरान पर्यटकों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह खबर शेयर करें
ज
जिला नज़र डेस्क · सम्पादकीय डेस्क

जिला नज़र का सम्पादकीय डेस्क।

जिला नज़र डेस्क की और खबरें →

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।