मथुरा में हो रही आठवीं अंडर-17 जूनियर नेशनल टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम अंतिम चार में पहुंच गई है। उसने क्वार्टर फाइनल में मध्य प्रदेश को हराया।
यूपी ने 10 ओवर के खेल में तीन विकेट खोकर 118 रन जोड़े। बताया जा रहा है कि टूर्नामेंट में अब तक का यह सबसे बड़ा स्कोर है।
सेमीफाइनल में उत्तर प्रदेश की भिड़ंत महाराष्ट्र से होगी। विद्यालय के निदेशक अंकित शर्मा और प्रधानाचार्या मंजू वार्ष्णेय ने टीम को शुभकामनाएं दीं।




टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।