26 नवंबर, 2026  |  04:49 IST
Jila Nazar
गुरुवार, 26 नवंबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450

गंगा स्नान पर अलीगढ़ से राजघाट के लिए चलेगी विशेष ट्रेन

मुरादाबाद रेल मंडल 10 और 26 अक्तूबर को अलीगढ़ और राजघाट नारोरा के बीच अनारक्षित स्पेशल गाड़ी का संचालन करेगा।

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 20 बार पढ़ा गया
गंगा स्नान पर अलीगढ़ से राजघाट के लिए चलेगी विशेष ट्रेन
प्रतीकात्मक चित्र: TheAutumnal / CC BY-SA 4.0 / Wikimedia Commons

मुरादाबाद रेल मंडल ने गंगा स्नान के मौके पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अलीगढ़ और राजघाट के बीच विशेष अनारक्षित ट्रेन चलाने का फैसला किया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

गाड़ी संख्या 04187 और 04188 वाली यह स्पेशल सेवा 10 अक्तूबर तथा 26 अक्तूबर 2026 को उपलब्ध रहेगी। 04187 सुबह 05:40 बजे अलीगढ़ जंक्शन से रवाना होकर सुबह 07:15 बजे राजघाट नारोरा पहुंचेगी।

लौटते समय 04188 राजघाट नारोरा से सुबह 08:15 बजे चलकर 09:55 बजे अलीगढ़ जंक्शन आएगी। रास्ते में मंजूरगढ़ी, हरदुआगंज, सुनमई हॉल्ट, गोधा हॉल्ट, अतरौली रोड, धरमपुर हॉल्ट और डिबाई पर ट्रेन रुकेगी।

यह खबर शेयर करें
jilanazar.com
jilanazar.com · सम्पादकीय डेस्क jilanazar.com की और खबरें →

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।