11 अक्टूबर, 2026  |  15:11 IST
Jila Nazar
रविवार, 11 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
जिला नज़र मास्टहेड

सांगवान सिटी के निदेशक को एडीए का नोटिस, जवाब के लिए 14 दिन

पूर्व सैनिकों के संगठन की शिकायत पर प्राधिकरण ने बिल्डर कंपनी से सफाई मांगी है, अन्यथा कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

⏱ 1 मिनट में पढ़ें
सांगवान सिटी के निदेशक को एडीए का नोटिस, जवाब के लिए 14 दिन
प्रतीकात्मक चित्र: TheAutumnal / CC BY-SA 4.0 / Wikimedia Commons

अलीगढ़ विकास प्राधिकरण ने असदपुर क्याम की सांगवान सिटी को लेकर मैसर्स सांगवान लैंडको प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक नरेन्द्र कुमार को नोटिस भेजा है। उन्हें 14 दिन में जवाब देना होगा, वरना कानूनी और दंडात्मक कदम उठाए जा सकते हैं।

एडीए सचिव राहुल कश्यप के अनुसार संतोषजनक उत्तर न मिलने पर धारा 15/26 में सख्त कार्रवाई होगी और मामला यूपी रेरा को भेजकर भारी जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

इंडियन वेटरान्स ऑर्गेनाइजेशन ने जिलाधिकारी को शिकायत दी थी। आरोप है कि कॉलोनी 2022 से नगर निगम के वार्ड 71 में है और लोग गृहकर भी देते हैं, फिर भी बिल्डर के लोग मेंटेनेंस के नाम पर अवैध वसूली करते हैं। यह भी आरोप है कि विरोध करने वालों का पानी काटा गया और निगम की कूड़ा गाड़ियां अंदर नहीं जाने दी गईं।

यह खबर शेयर करें
ज
जिला नज़र डेस्क · सम्पादकीय डेस्क

जिला नज़र का सम्पादकीय डेस्क।

जिला नज़र डेस्क की और खबरें →

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।