बिजनौर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के अंतर्गत बिजनौर पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान छात्राओं एवं महिलाओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां देकर जागरूक किया गया।
महिला अधिकारों के प्रति किया जागरूक
अभियान के दौरान टीम ने महिलाओं को घरेलू हिंसा, मारपीट और उत्पीड़न जैसी घटनाओं के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। वहीं छात्राओं को छेड़छाड़, मोबाइल फोन और सोशल मीडिया के माध्यम से परेशान करने तथा अश्लील संदेश भेजने जैसी घटनाओं पर चुप न रहने और पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई।

साइबर अपराधों से बचाव के बताए तरीके
एंटी रोमियो टीम ने साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन सुरक्षा और साइबर ठगी होने पर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया भी समझाई। साथ ही छात्राओं को भरोसा दिलाया कि किसी भी समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में वे बिना डर पुलिस से संपर्क कर सकती हैं।
हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
पुलिस टीम ने महिला हेल्पलाइन 181, वूमेन पावर लाइन 1090, आपातकालीन पुलिस सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी।
पुलिस का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करना तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना है।











टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।