आगरा। स्मार्ट सिटी आगरा में नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। वॉटर वर्क्स स्थित जलकल विभाग के सामने खुले गहरे नाले में गिरी एक गर्भवती गाय करीब सात घंटे तक तड़पती रही। आरोप है कि सूचना मिलने के बावजूद नगर निगम की रेस्क्यू टीम समय पर मौके पर नहीं पहुंची।
आखिरकार क्षेत्रीय पार्षद किशन नायक स्वयं सफाईकर्मियों के साथ नाले में उतरे और कड़ी मशक्कत के बाद गाय को सुरक्षित बाहर निकाला। पार्षद का आरोप है कि कई विभागों के अधिकारियों को सूचना देने के बावजूद घंटों तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। नगर आयुक्त से शिकायत के बाद निगम की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू पूरा हो चुका था।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नगर निगम की आपातकालीन व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। नागरिकों का कहना है कि बरसात के मौसम में खुले नालों को सुरक्षित करना और त्वरित रेस्क्यू व्यवस्था सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है।




टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।