गुरु वशिष्ठ मानव सर्वांगीण विकास सेवा समिति के तत्वावधान में आगरा में यमुना संरक्षण को लेकर कार्यक्रम हुआ। ‘यमुना जिए अभियान’ और यमुना मित्र मंडलियों के सहयोग से यह आयोजन स्व. मनोज मिश्र की याद में किया गया।
पहले सत्र में संजय प्लेस के युथ हॉस्टल में पर्यावरणविदों, विशेषज्ञों और समाजसेवियों ने यमुना और उसकी सहायक नदियों को बचाने पर चर्चा की।
दूसरा सत्र हाथीघाट के आरती स्थल पर रहा, जहां श्रमदान, रंगोली सजावट और कला प्रतियोगिता हुई। यमुनोत्री से प्रयागराज संगम तक की नदी मित्र मंडलियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। आयोजन यमुना सत्याग्रही पं. अश्विनी कुमार मिश्र के नेतृत्व में हुआ।




टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।