11 अक्टूबर, 2026  |  15:54 IST
Jila Nazar
रविवार, 11 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
जिला नज़र मास्टहेड

नगर पालिका की दुकान निर्माण पर भड़के व्यापारी

⏱ 2 मिनट में पढ़ें👁 1,588 बार पढ़ा गया
नगर पालिका की दुकान निर्माण पर भड़के व्यापारी

मऊरानीपुर/झांसी। मऊरानीपुर के टीकमगढ़ बस स्टैंड स्थित पावर हाउस के बाहर नगर पालिका परिषद द्वारा कराए जा रहे दुकान निर्माण कार्य के विरोध में शनिवार को छोटे दुकानदारों ने प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने निर्माण कार्य पर तत्काल रोक, निष्पक्ष जांच और उनके रोजगार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। दुकानदारों का कहना है कि वे वर्षों से गुमटी और खोखे लगाकर परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। उनका आरोप है कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था के उन्हें हटाया जा रहा है, जिससे कई परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उनका दावा है कि संबंधित भूमि विद्युत विभाग की है और इस संबंध में दस्तावेज भी प्रशासन को सौंपे गए हैं। इसके बावजूद नगर पालिका द्वारा निर्माण कार्य जारी रखा गया है।

वहीं नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी सर्वेश कुमार ने कहा कि संबंधित भूमि नगर पालिका की है, जहां अवैध अतिक्रमण हटाकर नियमानुसार नगर पालिका स्वामित्व वाली दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है। फिलहाल भूमि स्वामित्व को लेकर दोनों पक्ष के दावे आमने-सामने हैं। अब प्रशासनिक जांच और आगामी कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।

यह खबर शेयर करें
ज
जिला नज़र डेस्क · सम्पादकीय डेस्क

जिला नज़र का सम्पादकीय डेस्क।

जिला नज़र डेस्क की और खबरें →

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।