26 नवंबर, 2026  |  04:35 IST
Jila Nazar
गुरुवार, 26 नवंबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450

मोंठ थाने में परिवार परामर्श केंद्र का शुभारंभ, अब स्थानीय स्तर पर सुलझेंगे वैवाहिक विवाद,

ग्राम चौकीदारों को भी वितरित किए गए कंबल, डीएम गौरांग राठी और एसएसपी विकास कुमार ने किया नवनिर्मित केंद्र का उद्घाटन,

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 7 बार पढ़ा गया
मोंठ थाने में परिवार परामर्श केंद्र का शुभारंभ, अब स्थानीय स्तर पर सुलझेंगे वैवाहिक विवाद,

मोंठ थाने में परिवार परामर्श केंद्र का शुभारंभ, अब स्थानीय स्तर पर सुलझेंगे वैवाहिक विवाद,

ग्राम चौकीदारों को भी वितरित किए गए कंबल, डीएम गौरांग राठी और एसएसपी विकास कुमार ने किया नवनिर्मित केंद्र का उद्घाटन,

विज्ञापन
WhatsApp
WhatsApp
WhatsApp

 

झांसी। वैवाहिक विवादों के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के लिए अब मोंठ क्षेत्र के लोगों को जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। थाना मोंठ परिसर में नवनिर्मित परिवार परामर्श केंद्र की स्थापना की गई है। शनिवार को जिलाधिकारी गौरांग राठी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने फीता काटकर केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर शीत ऋतु को देखते हुए ग्राम चौकीदारों को कंबल भी वितरित किए गए।

उद्घाटन समारोह में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. अरविंद कुमार और क्षेत्राधिकारी मोंठ सुनील कुमार शर्मा सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने परिवार परामर्श केंद्र की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वैवाहिक विवादों का आपसी सहमति और संवाद के माध्यम से समाधान कराना इसकी प्रमुख प्राथमिकता होगी।

गौरतलब है कि वैवाहिक विवादों के निस्तारण के लिए जिला मुख्यालय पर पहले से परिवार परामर्श केंद्र संचालित है। यहां प्रकरणों की बढ़ती संख्या को देखते हुए व्यवस्था का विकेंद्रीकरण किया जा रहा है। इसके तहत प्रत्येक पुलिस सर्किल स्तर पर क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में परिवार परामर्श केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मोंठ सर्किल में इस केंद्र की शुरुआत की गई है।

नए केंद्र के शुरू होने से मोंठ सर्किल के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र के लोगों को परिवारिक विवादों की सुनवाई और मध्यस्थता के लिए जिला मुख्यालय तक की दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। स्थानीय स्तर पर ही दोनों पक्षों को बुलाकर आपसी बातचीत और समझौते के माध्यम से विवादों का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। इससे लोगों को समय और आवागमन की परेशानी से राहत मिलने के साथ ही परिवारों में आपसी सामंजस्य बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।
 

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।