26 नवंबर, 2026  |  04:56 IST
Jila Nazar
गुरुवार, 26 नवंबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450

मऊरानीपुर में सीसीटीवी फुटेज से सामने आया मामला,खुद पर ही तमंचे से फायर करने की बात आई सामने,अवैध असलहे के साथ आरोपी गिरफ्तार,

शराब के नशे में गाली-गलौज करते तमंचा लेकर घूमता दिखाई दिया था आरोपी, पुलिस ने तमंचा और खोखा कारतूस किया बरामद,

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 316 बार पढ़ा गया
मऊरानीपुर में सीसीटीवी फुटेज से सामने आया मामला,खुद पर ही तमंचे से फायर करने की बात आई सामने,अवैध असलहे के साथ आरोपी गिरफ्तार,

मऊरानीपुर (झांसी)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी विकास कुमार के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली मऊरानीपुर पुलिस ने अवैध तमंचे और खोखा कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विजय सोनी निवासी दुबे चौक, थाना मऊरानीपुर, जनपद झांसी के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 10 नवंबर 2026 को थाना मऊरानीपुर पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज प्राप्त हुआ था। फुटेज में एक व्यक्ति शराब के नशे में गाली-गलौज करते हुए हाथ में अवैध तमंचा लेकर जाता दिखाई दे रहा था। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने फुटेज के आधार पर गहनता से जांच-पड़ताल शुरू की।

विज्ञापन
WhatsApp
WhatsApp
WhatsApp

जांच के दौरान पुलिस के सामने आया कि संबंधित व्यक्ति ने उसी अवैध तमंचे से स्वयं पर फायर किया था। इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की तलाश शुरू की।

इसी क्रम में 11 नवंबर 2026 को कोतवाली मऊरानीपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विजय सोनी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किया। आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

क्षेत्राधिकारी मऊरानीपुर रत्नेश्वर सिंह के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की गहनता से जांच की। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध तमंचा और खोखा कारतूस बरामद किया गया। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है।

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।