हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने स्कूल शिक्षा विभाग में कॉमर्स शिक्षकों की भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। ये पद पोस्ट कोड-26020 के तहत फिक्स मानदेय पर भरे जा रहे थे। कुल 156 पदों के लिए 1,734 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जबकि 1,451 ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा दी।
परीक्षा के प्रदर्शन पर 359 उम्मीदवार दस्तावेज जांच के लिए चुने गए, जिनका सत्यापन 7 और 10 सितंबर को हुआ। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन के अनुसार अंत में 154 उम्मीदवारों का चयन हुआ।
ओबीसी और एससी की स्वतंत्रता सेनानी परिजन श्रेणियों में एक-एक पद पर पात्र अभ्यर्थी नहीं मिला, इसलिए वे रिक्त हैं। नाम, रोल नंबर और अंक आयोग की वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर देखे जा सकते हैं।




टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।