देश के 272 नागरिकों और 42 पूर्व न्यायाधीशों ने खुला पत्र जारी कर मतदाता सूची के एसआईआर पर चुनाव आयोग का समर्थन किया। पत्र में कहा गया कि संवैधानिक संस्थाओं पर बार-बार निराधार सवाल नहीं उठाने चाहिए। झारखंड हाईकोर्ट ने जेएसएससी सीजीएल परीक्षा रद्द करने की याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा और कहा कि अब तक की जांच में पेपर लीक का ठोस सबूत नहीं मिला।
गुरुवार को सेंसेक्स 1045.46 अंक गिरकर 71,593.24 और निफ्टी 371.25 अंक गिरकर 22,231.80 पर बंद हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक निवेशकों के करीब 10 लाख करोड़ रुपये डूबे।
पूर्वी यूक्रेन में रूसी हमलों में 30 लोगों की मौत और कम से कम 18 के घायल होने की खबर है। श्रीलंका के धनंजय डी सिल्वा ने टेस्ट कप्तानी छोड़ दी और कुसल मेंडिस नए कप्तान बने। बद्रीनाथ धाम में इस वर्ष 19 लाख 13 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।




टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।