11 अक्टूबर, 2026  |  15:56 IST
Jila Nazar
रविवार, 11 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
जिला नज़र मास्टहेड

गंगोह में 60 सहायक अध्यापकों का पांच दिवसीय समावेशी शिक्षा प्रशिक्षण शुरू

समग्र शिक्षा अभियान के तहत बीआरसी बीराखेड़ी पर दिव्यांग बच्चों को पढ़ाने के तरीके सिखाए जा रहे हैं।

⏱ 1 मिनट में पढ़ें
गंगोह में 60 सहायक अध्यापकों का पांच दिवसीय समावेशी शिक्षा प्रशिक्षण शुरू
प्रतीकात्मक चित्र: Fredericknoronha / CC BY-SA 4.0 / Wikimedia Commons

समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत गंगोह के बीआरसी बीराखेड़ी पर गुरुवार को 60 सहायक अध्यापकों का पांच दिन का प्रशिक्षण शुरू हुआ। उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है। बेसिक शिक्षा परिषद के पदाधिकारियों ने दीप जलाकर कार्यक्रम का आरंभ किया।

मास्टर ट्रेनर कमलेश कुमार यादव ने समावेशी शिक्षा, पीडब्ल्यूडी एक्ट 1995, ट्रस्ट एक्ट 1999 और शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के बिंदु समझाए। विपुल शर्मा ने दिव्यांग बच्चों की बाधाओं की पहचान, स्क्रीनिंग और समय रहते हस्तक्षेप के बारे में बताया।

यह खबर शेयर करें
ज
जिला नज़र डेस्क · सम्पादकीय डेस्क

जिला नज़र का सम्पादकीय डेस्क।

जिला नज़र डेस्क की और खबरें →

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।