11 अक्टूबर, 2026  |  15:11 IST
Jila Nazar
रविवार, 11 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
जिला नज़र मास्टहेड

यूपी ओपन जूनियर एथलेटिक्स में मथुरा के खिलाड़ियों ने जीते 10 पदक

लखनऊ में हुई 61वीं चैंपियनशिप में मथुरा को पांच स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य मिले।

⏱ 1 मिनट में पढ़ें
यूपी ओपन जूनियर एथलेटिक्स में मथुरा के खिलाड़ियों ने जीते 10 पदक
प्रतीकात्मक चित्र: Goutam1962 / CC BY-SA 4.0 / Wikimedia Commons

लखनऊ के गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में हुई 61वीं उत्तर प्रदेश ओपन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मथुरा के 19 खिलाड़ियों ने भाग लिया और कुल 10 पदक जीते। इनमें पांच स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य शामिल हैं।

अंतिम दिन आदर्श चौधरी ने अंडर-18 हेप्टाथलॉन में 4653 अंक के साथ सोना जीता। सोनिया उपाध्याय ने अंडर-20 की 3000 मीटर दौड़ में स्वर्ण और कपिल चौधरी ने 1.90 मीटर हाई जंप में रजत पाया। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अमित कुमार हर्डल पर गिरने के बाद भी दौड़ पूरी कर कांस्य जीते।

अन्य स्वर्ण रजत कुमार (जैवलिन), कृष (डिस्कस) और अविका बालियान (हेप्टाथलॉन) ने जीते। आमिर खान को डिस्कस में रजत, माधुरी सिंह को शॉटपुट में तथा सोनिया को 5000 मीटर में कांस्य मिला।

यह खबर शेयर करें
ज
जिला नज़र डेस्क · सम्पादकीय डेस्क

जिला नज़र का सम्पादकीय डेस्क।

जिला नज़र डेस्क की और खबरें →

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।