26 नवंबर, 2026  |  05:00 IST
Jila Nazar
गुरुवार, 26 नवंबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450

यमुना शुध्दिकरण के लिए मथुरा के वरिष्ठ पत्रकार दीपक सारस्वत ने एक दिवसीय रखा मौन व्रत

यमुना की बदहाली पर छलका ब्रजवासियों का दर्द, निर्मलता के लिए संघर्ष का संकल्प

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 10 बार पढ़ा गया
यमुना शुध्दिकरण के लिए मथुरा के वरिष्ठ पत्रकार दीपक सारस्वत ने एक दिवसीय रखा मौन व्रत

 

राधारानी ब्रजयात्रा का मथुरा में जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत, हजारों यात्रियों को कराया बालभोग और वितरित किया प्रसाद

विज्ञापन
WhatsApp
WhatsApp
WhatsApp

मथुरा। रावल से चलकर राधारानी ब्रजयात्रा के मथुरा पहुंचने पर रविवार को शहर में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान ब्रजवासियों ने यमुना की मौजूदा स्थिति पर चिंता जताते हुए उसकी निर्मलता और अविरलता के लिए पद्मश्री संत रमेश बाबा महाराज के संकल्प को पूरा करने की बात कही। यमुना पुल पार करने के बाद माधव मुस्कान होटल, उमा मेडिकल, होली दरवाजा, रंगेश्वर महादेव, सौंख अड्डा, डैंपियर नगर, महोली रोड और दीपनगर सहित कई स्थानों पर यात्रियों का अभिनंदन किया गया। जगह-जगह बालभोग की व्यवस्था की गई। इसके बाद सभी यात्री मधुवन स्थित पड़ाव स्थल पहुंचे।स्वागत के दौरान स्थानीय लोगों ने कहा कि संत रमेश बाबा ने यमुना और संपूर्ण ब्रजभूमि के संरक्षण के लिए अपना जीवन समर्पित किया। यमुना की वर्तमान दशा देखकर ब्रजवासी व्यथित हैं। उन्होंने बाबा के संकल्प को आगे बढ़ाने और यमुना को स्वच्छ एवं अविरल बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करने की प्रतिबद्धता जताई। लोगों ने कहा कि इस उद्देश्य के लिए बड़े संघर्ष की जरूरत पड़ी तो वे पीछे नहीं हटेंगे। उल्लेखनीय है कि 14 नवंबर को वरिष्ठ पत्रकार दीपक सारस्वत ने भी होली गेट पर यमुना शुद्धिकरण की मांग को लेकर एक दिवसीय मौन व्रत रखा था।महोली रोड स्थित दीपनगर में स्थानीय निवासियों ने ठाकुर श्री बिहारी जी की आरती उतारी और हलवे का भोग लगाया। इसके बाद हजारों ब्रजयात्रियों को हलवा, फल और पानी वितरित कर सेवा की गई। मथुरा में यात्रा के स्वागत और व्यवस्थाओं में रामगोपाल शर्मा, राकेश तिवारी, संजय हरियाणा, प्रयागनाथ चतुर्वेदी, अजय चतुर्वेदी, श्याम शर्मा, आशीष शर्मा, पंकज चतुर्वेदी और श्याम चतुर्वेदी सहित अनेक लोगों ने सहयोग किया। सेवा आयोजन में पूर्व प्राचार्य रमेश चंद्र गोस्वामी, प्रहलाद कौशिक, दीपक शर्मा, विकास उपाध्याय, विनोद शर्मा, रेखा कौशिक, कृति उपाध्याय, सीमा गोस्वामी, खुशी शर्मा, रसिका गोस्वामी और नंदकुमार गोस्वामी मौजूद रहे।

 

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।