बिजनौर।थाना क्षेत्र हीमपुर दीपा के गांव उलेढ़ा में शहीद रविंद्र सिंह की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान के साथ हवन-यज्ञ से हुई। हवन में आहुति देकर शहीद को नमन किया गया और क्षेत्र की सुख-शांति व खुशहाली की कामना की गई।
हवन-यज्ञ में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री (संगठन) डॉ. नरेश पाल सिंह, थाना हीमपुर दीपा के प्रभारी विकरण सिंह तथा पुलिस चौकी शाहपुर लाल के प्रभारी दीपक नागर ने आहुति दी। हवन के उपरांत सभी अतिथियों ने शहीद रविंद्र सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके बलिदान को नमन किया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने शहीद के त्याग, साहस और देश के प्रति समर्पण को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि शहीदों का बलिदान हमेशा समाज को प्रेरणा देता रहेगा। उनकी स्मृतियां लोगों के हृदय में सदैव जीवित रहेंगी। शहीद के आदर्शों पर चलने का संकल्प भी लिया गया।
कार्यक्रम में सहायक योगेश पाल सहित अन्य पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे। क्षेत्र से आए सैकड़ों लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इनमें योगेंद्र उर्फ जोगी, रवि ढाका, नवनीत चौधरी, मास्टर रणवीर सिंह, बृजपाल सिंह, रजनीश कुमार, अमित कुमार, जैवेंद्र कुमार, मांगेराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति और भावुक माहौल बना रहा।













टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।