मथुरा। गोविंदनगर थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय किशोरी के साथ कथित अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है।पीड़िता के पिता ने कॉलोनी में रहने वाले दो युवकों के खिलाफ शिकायत दी है।उनका आरोप है कि आरोपी पहले भी किशोरी का शोषण कर चुके हैं और वीडियो के जरिए उसे धमकाकर ब्लैकमेल कर रहे थे।बिरला मंदिर चौकी क्षेत्र निवासी पिता के मुताबिक,करीब छह महीने पहले दोनों युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए थे।आरोप है कि उस दौरान उन्होंने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसे डराया जाने लगा।पिता ने बताया कि 17 अक्टूबर की रात उनकी बेटी कॉलोनी के पास आयोजित एक शादी समारोह से घर लौट रही थी। रास्ते में मिले दोनों युवकों ने कथित तौर पर उसका मुंह बंद किया और जबरन एक खाली मकान में ले गए, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। किशोरी के काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजन उसकी तलाश में निकले।इसी दौरान एक बंद मकान से आवाज सुनाई दी। परिजन वहां पहुंचे तो आरोप है कि दोनों युवक किशोरी को छोड़कर भाग गए।घर पहुंचने पर पीड़िता ने परिजन को आपबीती बताई।पिता ने आरोप लगाया है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी लगातार किशोरी को ब्लैकमेल कर रहे थे।उन्होंने शिकायत के बावजूद कार्रवाई में देरी का आरोप भी लगाया है।एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई होगी।










टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।