26 नवंबर, 2026  |  04:47 IST
Jila Nazar
गुरुवार, 26 नवंबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450

पड़ोसी की दीवार गिरने से किसान की छह भेड़ों की मौत, 10 से 12 घायल

दीवार के मलबे में दबकर हुई भेड़ों की मौत, किसान को भारी नुकसान

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 19 बार पढ़ा गया
पड़ोसी की दीवार गिरने से किसान की छह भेड़ों की मौत, 10 से 12 घायल

फतेहाबाद। थाना क्षेत्र के गांव खंडेर टिकैतपुरा में मंगलवार सुबह पड़ोसी की दीवार गिरने से एक किसान की छह भेड़ों की मौत हो गई, जबकि 10 से 12 भेड़ें घायल हो गईं। हादसे में किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

गांव खंडेर टिकैतपुरा निवासी किसान विजय सिंह पुत्र विद्याराम के घर पर 41 भेड़ें थीं। मंगलवार सुबह करीब छह बजे पड़ोसी उदय सिंह पुत्र सोनपाल की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार का मलबा भेड़ों के ऊपर जा गिरा। इसके नीचे दबने से छह भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 से 12 भेड़ें घायल हो गईं। अचानक हुए हादसे से किसान और उसके परिवार में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों की मदद से मलबे में दबी भेड़ों को बाहर निकाला गया। हादसे में किसान को काफी नुकसान हुआ है।

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।