26 नवंबर, 2026  |  04:56 IST
Jila Nazar
गुरुवार, 26 नवंबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450

नाले में डूबकर चार वर्षीय परी की मौत, परिजनों ने शव रखकर किया हंगामा

नाला बंद होने से पानी भरने का आरोप, खुलवाने की मांग पर अड़े ग्रामीण

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 12 बार पढ़ा गया
नाले में डूबकर चार वर्षीय परी की मौत, परिजनों ने शव रखकर किया हंगामा

फतेहाबाद/आगरा। फतेहाबाद के निबोहरा थाना क्षेत्र के बिलईपुरा गांव में बुधवार को दर्दनाक हादसे में चार वर्षीय बच्ची की नाले में डूबकर मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजन बच्ची का शव लेकर नाले के पास पहुंच गए और नाला खुलवाने की मांग करने लगे।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी श्री भगवान की चार वर्षीय बेटी परी सुबह गांव से करीब 200 मीटर दूर खेतों की तरफ शौच के लिए गई थी। उसके साथ तीन अन्य बच्चियां भी थीं। इसी दौरान पैर फिसलने से परी करीब 15 फीट गहरे पानी से भरे नाले में गिर गई। घबराई बच्चियों ने गांव पहुंचकर परिजनों को सूचना दी। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और परी को बाहर निकालकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
WhatsApp
WhatsApp
WhatsApp

बेटी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव नाले के पास रखकर मांग की कि जब तक नाला नहीं खुलवाया जाएगा, अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

पिता और ग्रामीणों का आरोप है कि चमरौली गांव के पास कुछ लोगों ने नाला बंद कर दिया है, जिससे पानी का निकास रुक गया। ग्रामीणों के मुताबिक, मंगलवार को भी तीन-चार बच्चे इसी नाले में गिर गए थे, जिन्हें किसानों ने सुरक्षित निकाल लिया था।

सूचना पर पुलिस, नायब तहसीलदार विशेष कुमार और भाजपा नेता महेंद्र वर्मा मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया।

 

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।