मऊ के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता में गुरुवार को चार क्वार्टर फाइनल खेले गए। कानपुर मंडल ने वाराणसी मंडल को 1-0 से हराया, जबकि स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर ने लखनऊ मंडल पर 7-0 से जीत दर्ज की, जिसमें वैशाली सेन और आकांक्षा ने दो-दो गोल किए।
अयोध्या छात्रावास ने झांसी मंडल को 5-0 से मात दी। आखिरी मुकाबले में आजमगढ़ मंडल ने प्रयागराज मंडल को अंतिम क्षणों के निर्णायक गोल से 1-0 से हराया।
सेमीफाइनल में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर का सामना कानपुर मंडल से और अयोध्या छात्रावास का आजमगढ़ मंडल से होगा। आयोजन में समाजसेवी ज्योति सिंह, सहायक प्रशिक्षक संजय कुमार सिंह और कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।




टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।